मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव रईया नगला में शनिवार रात हुई मोईन हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
सोमवार रात प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह अपने अधीनस्थों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि शनिवार रात रईया नगला में मोईन की हत्या कर फरार आरोपी शारिफ उर्फ छोटू कहीं भागने की फिराक में नेशनल हाईवे पर लभारी की तरफ जाने बाले रोड पर खड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी निशानदेही पर बरामद कर पुलिस उसे थाने ले आई।
दरअसल, शनिवार रात खाना खाकर अपने पिता के साथ टहलकर घर वापस लौटते समय गांव के ही शारिफ उर्फ छोटू, सैफ अली, अरसद अली,और इशरत ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया था। मोईन की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तीन आरोपी फरार हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद