बरेली। जुमा-तुल-विदा को लेकर मस्जिदों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अलविदा की नमाज पांच अप्रैल को अदा की जाएगी। शहर की सभी खानकाहों और मस्जिदों में नमाज का समय घोषित कर दिया गया है। नमाजियों की संख्या अधिक होने की संभावना को लेकर जामा मस्जिद की छत पर टेंट आदि की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्य नमाज किला की जामा मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे अदा की जाएगी। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिरी में अपराह्न 3:30 बजे दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।
खानकाह वामिकिया, जसोली की पीराशाह मस्जिद व कैंट की मस्जिद हाथी खाना में दोपहर 12:45 बजे नमाज होगी। दरगाह शाह शराफत अली मियां, दरगाह वली मियां बाजार संदल खान, चौकी चौराहा मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, सैलानी रजा चौक की बारादरी मस्जिद, कुतुबखाने की जहानी मस्जिद, बड़ा बाजार की हरी मस्जिद में दोपहर एक बजे नमाज होगी।
फूलवालान की नूरजहां मस्जिद, कटघर की हरे मीनार वाली मस्जिद, सुभाष नगर की साबरी मस्जिद में अपराह्न 1:15 बजे, दरगाह बशीर मियां, कचहरी वाली मस्जिद, कांकरटोला की छह मीनारा मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, स्वालेनगर की एक मीनार मस्जिद में अपराह्न 1:30 बजे, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, कुतुबखाना मस्जिद में अपराह्न 1:45 बजे नमाज होगी।
दरगाह ताजुशशरिया, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद, आजम नगर की हरी मस्जिद, सैलानी की हबीबिया मस्जिद, करोलान की आला हजरत मस्जिद, रेती की नक्शबंदियान मस्जिद, गली नवाबान की जन्नत मस्जिद, जखीरा की इमली वाली मस्जिद में अपराह्न दो बजे, सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद में अपराह्न 2:30 बजे, गढ़ैया की नूरी मस्जिद में अपराह्न 2:45 बजे, कटरा मानराय की यतीमखाना मस्जिद में अपराह्न 3:15 बजे, खानकाह नियाजिया व कांकर टोला की नूरानी मस्जिद में अपराह्न 3:30 बजे नमाज अदा की जाएगी।
-
जुमा-तुल-विदा रमजान के विदा
होने का पैगाम है : अहसन मियां
दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने बताया कि रमजान का आखिरी जुमा रमजान के विदा होने का पैगाम है। रोजा और तरावीह की बरकतें, सहरी और इफ्तार की फजीलतें खत्म हो रही हैं। इबादत के लिए जो आखिरी लम्हें बचे हैं, उनकी क़द्र करें और कहीं कोई गफलत हुई हो तो उसके लिए अल्लाह से माफी तलब करें।