बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में टेंट का काम करने के दौरान एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी नाजिम उमरिया गांव में टेंट कारोबारी इकबाल की दुकान पर काम करते थे। इकबाल को मिले ऑर्डर के मुताबिक नाजिम किसी कार्यक्रम में टेंट से जुड़ा काम करने गए थे। काम के दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगते ही नाजिम गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।