जंगल में बदबू आने से गौकशी का पता लगा। इसके बाद विहिप समेत कई संगठनों के लोग पहुंच गए। बिथरी समेत आसपास के थानों की पुलिस आ गई, अवशेष दबाने के लिए जेसीबी मंगाई गई है।
बरेली में पशु तस्करी व गौकशी एक बार फिर तेज हो गई है। शहर से सटे कैंटोनमेंट के जंगल में पशुओं का कटान हो रहा है। योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह बाइक पर मांस ले जाते एक व्यक्ति को यहां से जाता देखकर टोका तो वह भाग निकला।
विज्ञापन
जंगल में बदबू आने से गौकशी का पता लगा। इसके बाद विहिप समेत कई संगठनों के लोग पहुंच गए। बिथरी समेत आसपास के थानों की पुलिस आ गई, अवशेष दबाने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। बता दें कि शुक्रवार रात एसएसपी ने गौकशी के मामले में लापरवाही पर भोजीपुरा इंस्पेक्टर, दो दरोगा समेत सिपाही को निलंबित कर दिया था।