फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धार्मिक टिप्पणी के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंंज। धार्मिक टिप्पणी करने के बाद एक ही गांव में मुस्लिम समुदाय के पक्षों में तनाव बढ़ गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को समझाते हुए खुराफातियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, थाना क्षेत्र के गांव हरहरपुर मटकली में सिया व सुन्नी समुदाय के लोग रहते हैं। व्हाट्सएप स्टेट्स पर कुछ लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी कर रखी थी। इसके बाद से ही एक ही समुदाय के दो पक्षों में तनाव बढ़ गया। शिकायतकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अधिकारियों को ट्वीट कर दिया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया। साथ ही सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने वालों को पोस्ट हटाने को कहा। नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें