बरेली के भमोरा क्षेत्र के गांव मकरंदपुर ताराचंद निवासी बच्ची अपने चाचा के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। रास्ते में ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसकी जान चली गई।
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में सिरसा गांव के पास मोड़ पर ई-रिक्शा पलटने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। वह अपने चाचा व अन्य परिजनों के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थाना भमोरा के गांव मकरंदपुर ताराचंद की रहने वाली 10 वर्षीय रवीना के चाचा आलम ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम को ई-रिक्शा से बहन के घर जा रहे थे। ई-रिक्शा में रवीना, सीमा, इसरार अली, आलम, सीमा बैठे हुए थे।
रोड पर गिरकर हुई गंभीर घायल
सिरसा गांव के पास मोड़ पर अचानक ई रिक्शा पलट गया, जिससे रवीना रोड पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी लाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हायर सेंटर के लिए इलाज को लाते समय उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रवीना चार बहन एक भाई में सबसे छोटी थी।