इनका बदला मार्ग
24 जून को 05323 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन, 25 व 26 जून को 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन, 24 जून को 05656 गुवाहाटी-जम्मूतवी विशेष ट्रेन, 04679 गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन, 25 जून को 05305 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन, 26 जून को 04309 गोरखपुर-देहरादून विशेष ट्रेन को निर्धारित रूट गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित रूट गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा।
25 जून को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अमृतसर से 1:30 घंटे, 25 जून को 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 1:45 घंटे, 25 जून को 05324 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन 1:45 घंटे देरी से चलाई जाएंगी। अमृतसर से 21 व 22 जून को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस रास्ते में 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी।