बरेली। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए शहर में पांच स्थानों पर अस्थायी बाजार लगाए जाएंगे। इन स्थानों पर कुल 110 दुकानों को अनुमति दी गई है। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के बाहर मैदान में 10, सीबीगंज में रेनॉल्ट एजेंसी के सामने 30, दूरदर्शन केंद्र लाल फाटक के पास 10, हार्टमन कॉलेज के पास रामलीला मैदान में 30 और बीसलपुर रोड स्थित मेगा मेंशन सोसाइटी के पास क्रिकेट ग्राउंड में 30 दुकानें लगेंगी। कैंट में भी एक मैदान चिह्नित किया गया है, जहां आठ दुकानें लगाई जा सकती हैं। हालांकि, इसके लिए अभी कैंट बोर्ड की एनओसी नहीं मिली है। एनओसी मिलने के बाद ही स्थान को अंतिम रूप दिया जाएगा। ब्यूरो