फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टेंपो तालाब में पलटा, युवक की दबकर मौत

विज्ञापन
टेंपो तालाब में पलटने से युवक की दबकर मौत।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव के आकिल टेंट का कार्य करते हैं। उनकी खुद की गांव में ही दुकान है। सोमवार रात एक बजे गांव में एक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद टेंट का सामान छोटा हाथी (लोडर टेंपो) में भरकर वह घर जा रहे थे तभी गांव में एक तालाब में टेंपो पलट गया जिसके नीचे दबकर आकिल (24) की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि सोमवार को गांव में एक लगन समारोह था, जहां आकिल ने टेंट लगाया था। रात में एक बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आकिल टेंपो में टेंट का सामान भरकर अन्य मजदूरों के साथ घर आ रहे थे। तभी गांव में ही एक तालाब के किनारे उन्होंने टेंपो रोककर खड़ा कर दिया और पीछे टेंपो में बंधे हुए जनरेटर देखने लगे। उस दौरान टेंपो सड़क पर ढलान पर खड़ा था। तभी जनरेटर काे धक्का लगने से अपने आप चलने लगा। आकिल उसे रोकने के लिए पीछे भागे और ड्राइवर साइड की खिड़की खोलकर रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक झटका लगने से वह पहिए के नीचे फंस कर गिर गए। टेंपो के साथ घिसटते हुए तालाब में गिर गए। उनके ऊपर टेंट के सामान से भरा हुआ टेंपो भी पलट गया। आकिल उसी के नीचे दब गए। जब तक उनके साथ के लोगों ने ग्रामीणों को एकत्र कर टेंपो हटवाकर आकिल को निकाला तब तक एक घंटा लग गया। परिजन आकिल को बरेली निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने आकिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था आकिल
परिजनों ने मंगलवार को आकिल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। आकिल पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से गांव में मातम छा गया। परिजनों द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें