बरेली। हरि मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा बुधवार से शुरू होगी। इसमें कनखल हरिद्वार की संतोषी माता श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनाएंगी। आयोजक सचिन भसीन ने बताया कि बुधवार को कलशयात्रा के बाद श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। कथा रोजाना दिन में तीन बजे से होगी। 20 नवंबर तक ध्रुव, भरत और प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, बाल कृष्ण लीलाएं, महारास लीला, सुदामा चरित्र आदि पर विशेष कार्यक्रम होंगे। संवाद