फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बढ़ने लगा पारा, सताने लगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री तक पहुंचने लगा है, वहीं दूसरी ओर उपकेंद्रों, फीडरों और बिजली लाइनों की मरम्मत के काम अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। बृहस्पतिवार को भी अलग-अलग फीडरों पर उपभोक्ताओं को सात घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। हालांकि, मरम्मत के कार्यों के चलते सुबह 11 से शाम चार बजे तक कटौती घोषित थी। कई स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। इस कारण शहर के 22 हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी शहर के कई पॉश इलाकों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। हारुनगला उपकेंद्र के 11100 केवी रामगंगा नगर फीडर की लाइनों पर पेड़ों की छंटाई और मरम्मत के कार्यों के कारण सुबह 11 से शाम चार बजे तक शिव गार्डन, महेंद्र नगर, आशीष रॉयल पार्क, सनराइज कॉलोनी, नील गगन पार्क, रामगंगा नगर सेक्टर के अलावा सुपर सिटी और पवन विहार इलाकों में बिजली गुल रही। महानगर उपकेंद्र शहीद भगत सिंह, परवाना नगर, आशुतोष सिटी, बनखंडी नाथ फीडर से जुड़े इलाकों में भी मरम्मत कार्यों के बीच बृहस्पतिवार को सुबह 11 से शाम चार बजे तक कटौती की गई। सन सिटी उपकेंद्र के पीर बहोरा फीडर से जुड़े इलाकों के अलावा परतापुर जीवन सहाय, बिहार मन नगला, असलम कॉलोनी, मॉडर्न नर्सरी, रामेश्वर धाम कॉलोनी में भी छह घंटे बिजली कटौती की गई।
कई फीडरों से जुड़े इलाकों में पांच के स्थान पर बृहस्पतिवार को सात घंटे तक बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हुए। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि मरम्मत के काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा कि किसी इलाके में अघोषित कटौती न हो।
विज्ञापन


-
आज भी होगी पांच घंटे तक कटौती
बरेली। मरम्मत के कार्यों और पेड़ों की छंटाई के दौरान शुक्रवार को भी शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। महानगर उपकेंद्र के शहीद भगत सिंह, परवाना नगर, आशुतोष सिटी, बनखंडी नाथ फीडरों पर कार्यों के कारण सुबह 11 से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। हरुनगला से निकलने वाले 11000 केवी हारुनगला फीडर पर मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के दौरान क्रिस्टल कॉलोनी, बीसलपुर रोड, अमित विहार, सरस्वती विहार में आपूर्ति ठप रहेगी। 33/11 केवी जगतपुर उपकेंद्र से निकलने वाले मीरा की पैठ, चक चुंगी, रोहली टोला पोषक पर ट्रांसफार्मर और 11000 केवी पोषक मरम्मत कार्य के कारण सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें