फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश के बाद लुढ़का पारा, आज भी मंडराएंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन दिन से जारी हल्की तेज बारिश के बाद अधिकतम पारा सात डिग्री तक लुढ़क चुका है। रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, अब हवा की दिशा बदल रही है। लिहाजा रविवार को हल्के बादल मंडराएंगे पर सोमवार से चटक धूप निकलने का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हल्की बारिश के बाद आसमान साफ हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, दिन में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रही। घने बादल मंडराए पर अनुकूल माहौल नहीं बना। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 87 फीसदी रहा। बीते 24 घंटे में दो मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें