फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में हल्की बारिश से तापमान गिरा, गर्मी से राहत; चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Fri, 26 May 2023 12:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।  
विज्ञापन
बारिश से बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पिछले दिनों धूप से तप रहे लोगों को अब राहत मिल रही है। बृहस्पतिवार की रात भी बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में बढ़ी नमी और मंडरा रहे बादल राहत पहुंचा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से ही घने बादल मंडराए पर निम्न वायुदाब का क्षेत्र न बनने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। दोपहर 12 बजे के बाद चटख धूप पसीने से तरबतर करने लगी। हालांकि, रुक-रुककर मंडरा रहे बादलों से पिछले दिनों की तुलना में गर्मी से निजात मिलती रही। शाम को फिर बादल मंडराने से धूप का असर बेअसर रहा।

रात करीब दस बजे बादल गरजने लगे और बारिश होने लगी। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूतनम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 58 फीसदी और गति छह किमी. प्रति घंटे दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए, जिससे धूप का असर कम दिखा। तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आम, सब्जी की फसल के बारिश होगी लाभकारी

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक अब खेत खाली हैं। भीषण गर्मी से खेत की मिट्टी कठोर होती है। मगर नमी और हल्की बारिश से मिट्टी में नमी बरकरार रहती है। अब सब्जी और आम की फसल तैयार हो रही है। 

बारिश होने से किसानों को सिंचाई की जरूरत नहीं रहेगी। इससे एक ओर किसानों को आर्थिक लाभ होगा तो दूसरी ओर बारिश के पानी से फसलों का उत्पादकता बढ़ेगी। खेत में पानी न ठहरे इसका ध्यान रखें।

बरेली में मौसम का हाल
अधिकतम : 35.4
न्यूनतम : 22.4
पूर्वानुमान : दिन में धूप रहेगी। बादल मंडराएंगे। बूंदाबांदी के आसार हैं।
सूर्योदय : 5:18 बजे
सूर्यास्त : 7:01 बजे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें