फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती के साथ बुध बाजार गई किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। पड़ोस की युवती के साथ बुध बाजार गई एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी के घर न पहुंचने पर उसके परिजनों ने युवती से पूछताछ की तो वह तरह-तरह की बातें बनाने लगीं। इसके बाद उसकी मां ने शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम निवासी एक महिला का कहना है कि 15 जनवरी को उनकी 16 साल और 10 वर्ष की पुत्री गांव की ही युवती के साथ बहेड़ी की बुध बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। आरोप है कि युवती उसकी दोनों पुत्रियों को छोड़कर कहीं चली गई। इसके बाद उसकी छोटी पुत्री तो घर पहुंच गई, लेकिन बड़ी पुत्री घर नहीं पहुंची। उन्होंने युवती से पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बातें करते हुए उसकी पुत्री के अज्ञात लोगों के साथ कहीं जाने की बात कहकर गुमराह करने लगी। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें