उत्तर प्रदेश के बरेली के देवरिया गांव गुलड़िया मोहम्मदपुर में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या करने का मामला सामने आया है। किशोरी का शव सोमवार तड़के घर से करीब 100 मीटर दूरी पर पड़ा मिला। गले पर दबाने के निशान बने हुए थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।