फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से हैवानियत: 15 साल को लड़की से दुष्कर्म, परिजनों को बाग में खून से लथपथ बेहोश मिली

Sun, 04 Jun 2023 10:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)

सार

किशोरी की मां ने बताया कि तीन जून की रात 11 बजे वह घर में 15 वर्षीय पुत्री के साथ सो रही थी। अचानक देवर के पुत्र की मौत की सूचना पर वह पुत्री को घर पर छोड़कर वहां चली गई। सुबह चार बजे लौटने पर पुत्री घर में नहीं थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में शनिवार रात किशोरी को बाग में ले जाकर उससे एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों को किशोरी खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

किशोरी की मां ने बताया कि तीन जून की रात 11 बजे वह घर में 15 वर्षीय पुत्री के साथ सो रही थी। अचानक देवर के पुत्र की मौत की सूचना पर वह पुत्री को घर पर छोड़कर वहां चली गई। सुबह चार बजे लौटने पर पुत्री घर में नहीं थी। ढूंढा तो पुत्री गांव के समीप स्थित बाग में बेहोश और खून से लथपथ मिली। बेहोशी की हालत में उसे घर लाया गया। घटनास्थल के पास अमित उर्फ राजू (34) मौजूद था।
विज्ञापन

आरोप है कि उसी ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। किशोरी से दुष्कर्म की घटना पर एएसपी अनिल यादव और सीओ सुनील दत्त ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता के परिजनों से घटना की जानकारी ली। सीओ सुनील दत्त ने बताया कि सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से आरोपी अमित उर्फ राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें