फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी की ट्रक से कुचलकर मौत, ग्रामीणों ने एक घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
आंवला। राधा का फाइल फोटो-स्वजन
विज्ञापन
आंवला। रविवार शाम भमोरा रोड पर एक पेट्रोल पंप से आगे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

परिजन कल्याण सिंह व पप्पू ने बताया कि परिवार में शादी समारोह था। शाम को बरात आने वाली थी। राधा (14) अपनी बहन रीता के साथ नगर में खरीदारी करने गई थी। शाम करीब साढे पांच बजे दोनों बहनें अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए उपहार खरीद कर गांव लौट रहीं थीं। तभी हादसा हो गया। राधा पांच बहन व एक भाई में से चौथे नंबर की थी। राधा की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ाघटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से भागे ट्रक चालक को भमोरा क्षेत्र में पकड़ा गया। एसडीएम नहने राम ने मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें