फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DJ पर डांस को लेकर झगड़े में गई जान: 12 साल के बालक ने किशोर के सिर पर मारी बोतल, उपचार के दौरान मौत

Fri, 10 Feb 2023 12:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

 शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान दो बच्चों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक बच्चे ने दूसरे के सिर पर कांच की बोतल मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कमल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए झगड़े में 13 साल के लड़के की जान चली गई। उसके सिर पर 12 साल के बालक ने कांच की बोतल मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी नाबालिग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नवाबगंज क्षेत्र के गांव रतना नंदपुर में बुधवार को फतेहचंद की बेटी की शादी थी। भोजीपुरा के धौरहे गांव से बरात आई। शादी समारोह के दौरान डीजे बज रहा था। एक तरफ विवाह की रस्में हो रही थीं, दूसरी तरफ बराती डांस कर रहे थे। गांव के बच्चे भी डीजे पर डांस कर रहे थे।

गांव के ही बालक से हुआ था झगड़ा

डीजे पर डांस के दौरान गांव निवासी हरीशंकर दिवाकर के 13 वर्षीय पुत्र कमल का गांव के ही 12 साल के बालक से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान 12 साल के बालक ने चाऊमीन के काउंटर पर रखी कांच की बोतल उठाकर कमल के सिर पर मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। कमल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

Trending Videos
विज्ञापन

उपचार के दौरान कमल की मौत 

घटना से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। परिजन घायल कमल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

कमल की मौत से परिवार में चीत्कार 

कमल पांचवीं का छात्र था। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था। उसकी मौत से उसके परिवार में चीत्कार मच गई। मां रीना का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता हरीशंकर किसान हैं। कमल के परिजन शुक्रवार की सुबह नवाबगंज थाने पहुंचे और आरोपी बालक के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें