फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामलीला में किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर पिता को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। रामलीला मेला देखने गई किशोरी से छेड़खानी व उसके पिता को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तहरीर के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रामलीला मेला देखने शनिवार की शाम को गई थी। मेले में किशोरी से आरोपी तीन युवकों आनंद मौर्य, अंकुश मौर्य और एक किशोर ने छेड़खानी कर दी। किशोरी के पिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने रविवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी अंकुश मौर्य को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें