हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को 45 वर्ष के ग्रामीण से किशोरी का निकाह कर दिया गया। इसके विरोध पर किशोरी की मौसी को बेरहमी से पड़ोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भेज दिया है। उनकी तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मौसी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव में उसकी बहन रहती हैं, जो विधवा है। उसकी 15 साल की बेटी का रिश्ता गांव के ही कुछ लोगों ने बरगला कर 45 साल के ग्रामीण से कर दिया। शुक्रवार को किशारी का निकाह उस ग्रामीण से कर दिया। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो पड़ोसियों ने उनको पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना पर महिला का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद