बरेली। अग्रवाल सेवा समिति की ओर से 39 वां महान हरियाली तीज मेला अग्रसेन पार्क में आयोजित हुआ। उद्घाटन बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने किया। समिति के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कार्यक्रम आयोजन के बारे में जानकारी दी। महामंत्री संदीप अग्रवाल मिन्टू ने आयोजित प्रतियोगिताओं के बारे में बताया। राज अग्रवाल ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में मिनी और वैष्णवी, कला में आद्या अग्रवाल और आशी अग्रवाल, म्यूजिकल चेयर में कोमल अग्रवाल और दिव्यांश अग्रवाल विजेता बनीं। वहीं, देर रात अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम जारी हुए। इसमें ग्रुप डांस में महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय, फैंसी ड्रेस में मानविकी, स्वस्थ एवं लंबे बाल में आयुषी बनीं। मिस मेला आरू और मेला क्वीन प्रियंका अग्रवाल चुनीं गईं। कार्यक्रम में संयोजिका आरती गुप्ता, मोनिका अग्रवाल समेत समिति के महेंद्र अग्रवाल, शिरीष गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे।