फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेमीफाइनल में भिड़ेंगी अयोध्या-गोरखपुर व बस्ती-मेरठ की टीमें

Sun, 22 Sep 2024 07:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को प्रदेशस्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता (महिला वर्ग) के अंतर्गत 12 लीग व चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बस्ती ने लखनऊ को 19-7 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गोरखपुर ने कानपुर को 11-6 से, अयोध्या ने वाराणसी को 30-12 से और मेरठ ने मिर्जापुर को 7-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब अयोध्या-गोरखपुर व बस्ती-मेरठ के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। बरेली ने देवीपाटन मंडल की टीम को 2-0 से मात दी, लेकिन क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी।
विज्ञापन

इससे पहले खेले गए लीग मुकाबलों में अयोध्या ने मिर्जापुर को 13-05 से और आगरा ने मुरादाबाद को 5-3 से परास्त किया। गोरखपुर ने प्रयागराज को 21-11 से, वाराणसी ने आजमगढ़ को 5-4 से, मेरठ ने मुरादाबाद को 7-2 से, कानपुर ने देवीपाटन को 7-1 से, मिर्जापुर ने झांसी को 9-3 से मात दी। लखनऊ ने सहारनपुर को 13-12 से, आगरा ने आजमगढ़ को 7-0 से झांसी ने अलीगढ़ को 4-1 से व मेरठ ने वाराणसी को 7-2 से हराया। निर्णायक की भूमिका में हेमंत, हिमांशु, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, राशिद गाजी, शान, अनुष्का, श्रुति रहीं।


बास्केटबाल : लखनऊ-वाराणसी और मेरठ-आगरा के बीच होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
लखनऊ ने बरेली को 28-10 से हराकर दिखाया बाहर का रास्ता
बरेली। बास्केटबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में लखनऊ की टीम ने बरेली को 28-10 से परास्त कर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। वाराणसी ने प्रयागराज को 46-42 से, कानपुर ने मेरठ को 50-42 से और आगरा ने गोरखपुर को 16-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब सेमीफाइनल में लखनऊ-वाराणसी व मेरठ-आगरा के बीच भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

इससे पहले खेले गए लीग मुकाबलों में लीग मुकाबले में आगरा की टीम ने 22-9 बास्केट के अंतर से बरेली को हराया। मुरादाबाद ने प्रयागराज को 17-16, वाराणसी ने कानपुर को 29-2 से, गोरखपुर ने झांसी को 25-0 से, वाराणसी ने चित्रकूट को 16-2 से, कानपुर ने आजमगढ़ को 10-2 से, प्रयागराज ने अलीगढ़ को 27-12 से और मेरठ ने मुरादाबाद को 32-30 से मात दी। डेविड, मोहम्मद कमर, संजय सिंह, सोनेंद्र कुमार श्रोतिया, निर्भय चौधरी, सुमित सिंह, शरद, सुरेश शर्मा, प्रशांत कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें