फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चेकिंग में जुटीं चार जिलों की टीमें, 13 अनधिकृत वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
22 का चालान किया, कुल 35 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई,
विज्ञापन

बरेली। शासन के आदेश पर शुक्रवार को व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 13 अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान बरेली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा के पास चलाया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन बरेली संदीप जायसवाल ने एक बस, दो ट्रक व दो अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पीटीओ रमेश प्रजापति ने छह बस, तीन ट्रक, पांच अन्य वाहनों के खिलाफ सीज और चालान की कार्रवाई की। एआरटीओ बदायूं अंबरीश कुमार ने दो ट्रकों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ पीलीभीत ने सात बस, सात ट्रक और पांच अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पीटीओ शाहजहांपुर ने चार बस, 10 ट्रक व आठ अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें