फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजय 32 खिलाडी ।
विज्ञापन
बरेली। बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से मैत्री क्योर्गी और पूम्से ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को गांधी नगर में किया गया। इसमें अलग-अलग भार वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

क्योर्गी सब जूनियर बालिका वर्ग (26 किग्रा) में दिव्यांशी सिंह, अराध्या भारद्वाज (32 किग्रा), श्रुति शर्मा (41 किग्रा), अनन्या (38 क्रिग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, सृष्टि (32 किग्रा) ने रजत पदक जीता।
बालक वर्ग में तावेश कुमार (38 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता। बागेश कुमार (23 किग्रा), अभिषेक (25 किग्रा), दक्ष प्रताप सिंह (32 किग्रा), अर्थव शर्मा (35 किग्रा), श्रेष्ठ शर्मा (41 किग्रा) को रजत पदक मिला है।
विज्ञापन

पूम्से सब जूनियर बालिका वर्ग में अनुष्का साहू विजयी रहीं। बालक वर्ग में कृष्णा को स्वर्ण, आयुष को रजत और अर्यन, आलोक, गौरव व सूर्यांश को कांस्य पदक मिला। व्यक्तिगत पूम्से बालक वर्ग प्रतियोगिता दक्ष प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता जीती। वहीं, बालिका वर्ग में दिव्यांशी सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। मिश्रित जोड़ी वर्ग में श्रुति व श्रेष्ठ शर्मा विजयी रहे। टीम इवेंट बालक वर्ग में तावेश, नागेश और दक्ष की टीम को पहला स्थान मिला। बालिका वर्ग में सृष्टि, अनन्या और आराध्या की टीम जीती।
विजेता खिलाड़ियों को मेयर उमेश गौतम, प्रवेंद्र महेश्वरी, जगदीश पाटनी और ओमवीर ने सम्मानित किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा, सचिव अकमल खान, भानु प्रताप सिंह, आयोजन सचिव विपिन सिंह, चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें