फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली चेकिंग कर रही टीम के साथ मारपीट, दो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। कस्बे में बिजली चेकिंग कर रही टीम के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर हाथापाई कर दी। घटना के समय विद्युत प्रवर्तन दल की टीम भी मौजूद थी। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अवर अभियंता करुणेश मिश्रा ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में बिजली चेकिंग कर रहे थे। मोहल्ला शिवपुरी निवासी विमल शर्मा, शम्मी ने टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर अभिलेख फाड़ कर फेंकने की कोशिश की। विद्युत टीम ने उपरोक्त के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें