फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने दिखाई ताकत, बीएसए करेंगी कार्रवाई

Tue, 19 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए दफ्तर में छह जुलाई को दिव्यांग शिक्षक के साथ कर्मचारियों की हुई मारपीट से नाराज शिक्षकाें ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। बीएसए ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नगर मजिस्ट्रेट ने भी बीएसए कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन लिया। नाराज शिक्षक दोपहर एक बजे स्कूल बंद करके सीधे बीएसए कार्यालय पहुंच गए। यहां पुलिस बल तैनात रहा। शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा और राजेंद्र प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में शिक्षकाें ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट तक जाने की तैयारी की लेकिन नगर मजिस्ट्रेट जुलूस की सूचना पाकर सीधे प्रदर्शन स्थल पहुंच गए। शिक्षकों ने नगर मजिस्ट्रेट को घटना के बारे में बताया और ज्ञापन दिया। इसके बाद बीएसए ऐश्वर्या लक्ष्मी ने प्रदर्शन स्थल पहुंचकर शिक्षकाें से ज्ञापन लिया। शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी का भी विरोध किया है। इस मौके पर पंकज सक्सेना, अरुण मिश्रा, केसी पटेल, राजीव लोचन शर्मा, मृदुला गंगवार, विनोद चौधरी, नरेश गंगवार, लेखराज, केपी यादव ने भी मंच से आवाज उठाई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें