बरेली। शिक्षकों के चयन वेतनमान को स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि जुलाई से इसका लाभ मिल सकता है। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने बताया कि शासनादेश के अनुसार एक ही पद पर लगातार सेवा दे रहे शिक्षकों को चयन वेतनमान दिया जाता है। एक जनवरी 2025 से सरकार ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन स्वीकृति के लिए निर्धारित किया था। बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालयों के बीच चल रही खींचतान के चलते जिले में शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसको लेकर संगठन की ओर से धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया। अब जाकर एल वन आईडी न बनने की समस्या दूरी की गई है। संभावना है कि शिक्षकों का जुलाई से चयन वेतनमान स्वीकृत किया जाएगा। संवाद