बरेली। एक सप्ताह पहले का घटनाक्रम बताकर एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका ने पर्स लूट की ऑनलाइन रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज कराई। घटनाक्रम और घटनास्थल को लेकर उसने स्कूल प्रबंधन से लेकर पुलिस तक को कई बार गुमराह किया। अब वह पुलिस के बुलाने पर बयान देने भी नहीं आ रही, उसका कहना है कि पर्स में कुछ नहीं था, उसका उद्देश्य घटनाओं के प्रति पुलिस को जागरूक करने का है। कोहाड़ापीर निवासी युवती ने मामला दर्ज कराया कि 28 अप्रैल को वह अपराह्न तीन बजे स्कूल से पढ़ाकर लौट रही थीं। जब वह बरेली विश्वविद्यालय के सामने पहुंचीं तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से धक्का मारा। फिर उनका पर्स लूट लिया। बाइक सवार मौके से भाग गए। शिक्षिका की ऑनलाइन तहरीर पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। ब्यूरो