फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका पर आया शिक्षक का दिल: एकतरफा प्यार में कर दीं हदें पार, स्कूल में हुआ हंगामा; बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 04 Aug 2023 07:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने एकतरफा प्यार में हदें पार कर दीं। वह स्कूल की ही एक शिक्षिका से एकतरफा प्यार करता है। उसने बृहस्पतिवार को स्कूल में हंगामा कर दिया। गुस्से में अपने मोबाइल फोन तोड़ दिया। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक ने एकतरफा प्यार में हदें पार कर दीं। शिक्षक ने बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं के सामने जमकर हंगामा किया। स्कूल में तैनात शिक्षिका पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी। हंगामा बढ़ने पर अभिभावक भी विद्यालय पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। थाने में दोनों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले ही शिक्षक की विद्यालय में तैनाती हुई थी। वह अविवाहित है। कस्बे में ही किराये पर मकान लेकर रहते हैं। विद्यालय में शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली शिक्षिका भी तैनात है। बृहस्पतिवार को आरोपी शिक्षक ने शिक्षिका पर कई तरह के आरोप लगाते हुए विद्यालय में हंगामा कर दिया। आवेश में आकर अपना मोबाइल फोन भी जमीन पर पटक दिया।

ये भी पढ़ें- UP: बरेली में जिस इलाके में हुआ था बवाल, वहां से रविवार को नहीं निकलेगा कांवड़ियों का जत्था; अनुमति निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने समझाने का प्रयास किया मगर वह शांत नहीं हुआ। शोरशराबे पर विद्यालय में भीड़ जुट गई। विद्यार्थी भी अपनी कक्षाओं से बाहर निकल आए। आत्महत्या की धमकी देने पर अन्य शिक्षकों ने पुलिस को सूचना दी। स्कूल पहुंची पुलिस शिक्षक को थाने ले गई। शिक्षकों ने एकतरफा प्रेम के चलते हंगामे की बात कही है। बताया गया है कि शिक्षक स्कूल की ही शिक्षिका से एकतरफा प्यार करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें