फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्रा से कीं अश्लील हरकतें पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक ने कक्षा चार की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पिता की सूचना पर यूपी-112 पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। शिक्षक के माफी मांगने और ग्रामीणों की सिफारिश पर पुलिस ने मामला रफा-दफा करके उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार को इलाके के एक कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक ने कक्षा चार की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। छात्रा ने जब शिक्षक की हरकतों का विरोध किया तो उसने छात्रा की पिटाई कर दी। छात्रा रोते हुए घर पहुंची और पिता को मामले की जानकारी दी। पिता ने विद्यालय में जाकर पहले तो शिक्षक को खरीखोटी सुनाई। इसके बाद यूपी-112 पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दरोगा ओमपाल जब शिक्षक को थाने ले जाने लगे तो वह हाथ-पैर जोड़कर छात्रा के पिता से माफी मांगने लगा। तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उनकी सिफारिश पर दरोगा ने शिक्षक को छोड़ दिया।
दो साल पहले भी एक छात्रा से कर चुका है अश्लील हरकतें
ग्रामीणों के मुताबिक, शिक्षक दो साल पहले भी इसी विद्यालय की कक्षा आठ की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर चुका है। उस समय शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। उसे निलंबित भी किया गया था, लेकिन बाद में वह बहाल हो गया। इस समय भी उसके खिलाफ कई जांचें चल रही हैं।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर विद्यालय जाकर जांच की थी। शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। - प्रियांशी सक्सेना, खंड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें