फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पौधा न लगाने पर शिक्षिका ने बेरहमी से पीटा, 10वीं की छात्रा हो गई बेहोश

Tue, 08 Aug 2023 10:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पीड़ित छात्रा के परिजनों ने सोमवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की। उन्होंने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के एक राजकीय हाईस्कूल में 10वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने एक शिक्षिका पर पौधा न लगाने पर पिटाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोमवार को मामले की एसएसपी से शिकायत की।

विज्ञापन


शिकायती पत्र में पखुरनी गांव की रहने वाली पार्वती ने बताया कि बेटी कल्पना 10वीं की छात्रा है। 28 जुलाई को विद्यालय में पौधरोपण किया जा रहा था। शिक्षिका ने बेटी से भी पौधा लगाने को कहा। उसके मना करने पर वह गुस्सा हो गईं।

आरोप है कि उसने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से वह बेहोश हो गई। सूचना पर वह स्कूल पहुंची। इसके बाद बेटी को उपचार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि दहशत की वजह से बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें