फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 4337 कामर्शियल वाहनों का टैक्स जमा नहीं, वसूली के लिए आरसी जारी

Wed, 21 Feb 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आरटीओ कार्यालय ने छह माह से टैक्स न जमा करने वाले 4337 वाहनों की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी है। इससे वाहन स्वामियों में खलबली मची हुई है। आरसी वापस कराने के लिए वाहन स्वामी अब जनप्रतिनिधियों के यहां दौड़ रहे हैं। सिफारिशी पत्र लिखवाए जा रहे हैं। इसके बावजूद कोई राहत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

आरटीओ विभाग ने वित्तीय वर्ष समाप्ति का समय नजदीक होने के चलते ये कार्रवाई तेज की है। विभाग को हर महीने राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया जाता है। जनवरी में 27 करोड़ रुपये कर वसूलने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें 84 प्रतिशत ही पूरा हो सका। इससे पहले दिसंबर में 21.50 करोड़ रुपये का लक्ष्य था और उसमें भी 82 प्रतिशत ही पूरा हो सका। फरवरी माह के लिए 25.73 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है। इसी क्रम में राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए ऐसे वाहन स्वामियों को छांटा गया है जो बीते छह माह से टैक्स नहीं दे रहे हैं।
ऐसे 4337 वाहन हैं, जिनका कर जमा नहीं किया जा रहा। इनके वाहन स्वामियों को पहले नोटिस दिया गया। इसके बाद भी टैक्स जमा न करने पर इनकी आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी गई। आरसी जारी होने के बाद वाहन स्वामियों को वाहनों के जब्त होने का खतरा मंडराने लगा। इसको देखते हुए वे जनप्रतिनिधियों से सिफारिशी चिट्ठी लिखवा रहे हैं, लेकिन फाइल कलक्ट्रेट पहुंचने के चलते सिफारिश काम नहीं आ रही।
विज्ञापन



25 हजार से ज्यादा बकाया वालों की भेजी गई फाइल

आरसी के लिए उन वाहनों की पत्रावली भेजी गई है जिन पर कम से कम 25 हजार रुपये का टैक्स बकाया है। या छह महीने से टैक्स जमा न किया है। ऐसे भी बकायेदार हैं जिन पर तीन-चार लाख रुपये तक कर बकाया है।
-
वर्जन-

नोटिस भेजने के बाद भी जिन लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया, उनकी पत्रावलियां ही आरसी के लिए भेजी गई हैं। पत्रावली कलक्ट्रेट में जा चुकी हैं अब उनके स्तर से कोई भी पत्रावली बगैर कर जमा किए वापस नहीं मंगवाई जा सकती। - मनोज सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें