फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ashraf Murder: बरेली में तौकीर रजा के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, सड़क पर उतरे अफसर, सोशल मीडिया पर नजर

Tue, 18 Apr 2023 08:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

मौलाना तौकीर रजा ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के पीछे साजिश बताई। पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। साथ ही बुधवार को धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। 
विज्ञापन
आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शहर में किया भ्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद बरेली में भी हाई अलर्ट है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बयान देकर धरने की चेतावनी दी है। इससे जिले का सियासी तापमान बढ़ गया है। सुरक्षा और निगरानी के बंदोबस्त और मजबूत कर दिए गए हैं। सोमवार शाम आईजी, एसएसपी व एसपी सिटी समेत अधिकारियों ने दरगाह आला हजरत क्षेत्र की गलियों में गश्त कर जनता से संवाद किया।

विज्ञापन


अशरफ बरेली जेल में बंद था और उसने यहां अपना नेटवर्क तैयार कर रखा था। इसलिए शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास सतर्कता बरती जा रही है। दूसरे दिन भी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां टोह लेती रहीं। जेल में खुफिया अमला विशेष सतर्कता बरत रहा है। अधिकारी शहर के साथ ही जेल के माहौल का भी अपडेट ले रहे हैं।

अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल

सोशल मीडिया पर भड़काऊ मेसेज करने वालों को चिह्नित कर पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस ने साफ किया है कि व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब के माध्यम से अगर किसी ने भड़काऊ और गलत मेसेज प्रसारित किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम लगातार सोशल साइट्स की निगरानी कर रही है। इस चेतावनी के बाद कई व्हाट्सएप और फेसबुक ग्रुप के एडमिन ने अपने समूहों में मेसेज डालकर सदस्यों को इस प्रकरण से संबंधित पोस्ट नहीं डालने की हिदायत दी है।

मुस्तैद रहें पुलिसकर्मी

आईजी डॉ. राकेश सिंह ने पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के साथ ही सड़कों से लेकर गलियों तक का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को हर पर चौकन्ना रहने को कहा है।

आईएमसी के धरने को समर्थन का एलान

दरगाह उस्ताद-ए-जमन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद कैफ रजा खां ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां की ओर से घोषित धरने को समर्थन देने का एलान किया है। साथ ही लोगों से धरने में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आज मुल्क के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसे में संविधान की रक्षा के लिए संविधान के दायरे में रहकर 19 अप्रैल को तौकीर मियां की ओर से प्रस्तावित धरना इस्लामिया मैदान पर होगा। वक्त रहते अमन पसंद नागरिक आगे नहीं आए तो देश में तानाशाही कायम हो जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस पर सवाल है अतीक-अशरफ की हत्या

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के जिलाध्यक्ष अतीक करम इदरीसी ने बयान जारी कर कहा कि पुलिस हिरासत में हुई अतीक और अशरफ की हत्या तमाम सवाल खड़े करती है। हत्यारों की नारेबाजी और पुलिसकर्मियों की ओर से गोली नहीं चलाने से साबित होता है कि योगी सरकार के संरक्षण में आतंकियों को खुली छूट मिली है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा मुसलमानों का खून बहाकर 2024 का चुनाव जीतना चाहती है। इसे रोकने के लिए विपक्ष को एक होने की जरूरत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें