फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तपा पारा... स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए हीटवेव प्रबंधन कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते लोग डायरिया, सिर दर्द, घबराहट, हृदय गति बढ़ने समेत अन्य समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए शासनादेश के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर हीटवेव प्रबंधन कक्ष बनाए गए हैं। जहां कोल्ड रूम और ओआरएस कॉर्नर सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सप्ताह भर में ही दिन का पारा 39 डिग्री और रात का 25 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने तप रहे पारे से फिलहाल निजात मिलने की कोई संभावना नहीं जताई है। भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाव के लिए बीते दिनों शासन ने अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों में हीटवेव प्रबंधन कक्ष तैयार करने के निर्देश दिए थे। ताकि गर्मी के चपेट में आए मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। फरीदपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक कक्ष में छह बेड हैं। एसी और कूलर भी लगा है। बिजली कटौती होने पर जेनरेटर शुरू होगा। निर्देशानुसार केंद्रों पर गर्मी के चपेट में आने वाले मरीजों के संभावित समस्या से निजात दिलाने की सभी दवाएं मौजूद हैं।
मीरगंज के कोल्ड रूम में एक ओर ओआरएस कॉर्नर भी बनाया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वागीश कुमार के मुताबिक रूम में एक तरफ डिब्बे में ओआरएस के पैकेट रखे गए हैं। किसी भी मरीज या संदिग्ध लक्षण वाले व्यक्ति को ओआरएस पैकेट चाहिए तो वह डॉक्टर को दिखाने के बाद लौटते समय बगैर किसी पूछताछ के खुद से ओआरएस के पैकेट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें