फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंदूर बना वाटरप्रूफ पंडाल, गर्मी में तीन घंटे तक पके लोग

Sat, 07 Oct 2017 02:11 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के लिए भव्य पंडाल तो बनाया गया लेकिन इसमें जो भी बैठा, वह गर्मी से पक गया। गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम न किए जाने के कारण विद्यार्थियों और अतिथियों से खचाखच भरा यह वाटरप्रूफ पंडाल लोगों को पूरे तीन घंटे के समारोह के दौरान तंदूर बना रहा। यहां कुछ फर्राटा पंखे जरूर लगाए गए थे जो पंडाल भरने के बाद बेअसर हो गए। उन लोगों को जरूर थोड़ी राहत मिल रही थी जो उनके सामने बैठे हुए थे। पंडाल में मौजूद कार्य परिषद और विद्या परिषद के सदस्य सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दिए। गर्मी से तपते पंडाल में बंद गले के काले कोट ने उनकी मुसीबत और ज्यादा बढ़ा दी थी। हालत यह हो गई कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के भाषण की जो कॉपी लोगों को पढ़ने को दी गई थी, उन्हें उसे पंखा बनाकर झलने का काम लेना पड़ा। पसीने से तरबतर लोग पानी मांगते रहे। लोगों का हाल देखकर राज्यपाल ने भी एक अपने भाषण में गर्मी का जिक्र किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें