बरेली। रेलवे ने टनकपुर-शक्तिनगर-टनकपुर 15076/75 त्रिवेणी एक्सप्रेस और टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर 15074/73 त्रिवेणी एक्सप्रेस को अगले आदेशों तक निरस्त कर दिया है। टनकपुर से लखनऊ-गोरखपुर होते हुए शक्तिनगर और सिंगरौली तक यह इकलौती ट्रेन है। जुलाई के पहले सप्ताह बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण बरेली-टनकपुर रेलखंड क्षतिग्रस्त होने के बाद से ही त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित है। अब रोजा-सीतापुर रेलखंड में दोहरीकरण और रोजा यार्ड में रिमाॅडिलिंग काम के कारण मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में त्रिवेणी एक्सप्रेस को अगले आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है। संवाद