बरेली। रेल मंत्रालय ने टनकपुर से देहरादून के बीच ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन टनकपुर से चलकर बरेली होते हुए देहरादून जाएगी। इसके अलावा पांच मार्च से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआं से अमृतसर के लिए ट्रेन शुरू होगी।
रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) द्वितीय संजय आर नीलम की तरफ से पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि टनकपुर से वाया बरेली-चंदौसी होकर ट्रेन देहरादून जाएगी। ट्रेन टनकपुर से प्रत्येक शनिवार शाम 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। हालांकि, अभी ट्रेन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। वहीं, पांच मार्च से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआं से दोपहर 1:40 बजे ट्रेन अमृतसर के लिए रवाना होगी। वापसी में छह मार्च से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से 05:55 बजे रवाना होकर यह ट्रेन शाम 5:35 बजे लालकुआं पहुंचेगी।