फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों और इफको प्रतिनिधियों में वार्ता नौ सिंतबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। रोजगार देने को लेकर हो रही गलतफहमी व समस्याओं को लेकर नौ सितंबर को एसडीएम की मध्यस्थता में भूदाता किसानों व इफको प्रतिनिधियों के बीच वार्ता होगी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव चौ. शिशुपाल सिंह ने बताया कि इफको ने सभी भूदाता किसानों को एसडीएम की मौजूदगी में क्रमवार तरीके से 15 जुलाई तक रोजगार देने का वादा किया। इसके बाद किसानों ने अपना धरना स्थगित किया था, जबकि भूदाताओं को अभी तक रोजगार नहीं मिला है।
विज्ञापन

इस संबंध में इफको प्रबंधन की ओर से टाल मटोल करते हुए कहा जाता है कि रोजगार देने के लिए किसानों को कॉल की जाती है, लेकिन किसान पहुंचते ही नहीं है। इसी संबंध में सोमवार को एसडीएम नहने राम ने अपने कार्यालय में इफको अधिकारियों व किसान नेताओं को बुलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें