फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर की हुसैन मस्जिद में फंसे हैं बरेली के 12 जमाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुन्नी मत के बड़े सेंटर बरेली से दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई तब्लीगी जमात का कोई सीधा कनेक्शन तो नहीं मिल सका पर यहां से गई 12 लोगों की एक जमात बुलंदशहर में जरूर फंस गई है। लॉकडाउन की वजह से इन लोगों ने बुलंदशहर की हुसैन मस्जिद में शरण ले रखी है। निजामुद्दीन प्रकरण के बाद तब्लीगी जमात और उससे जुड़े लोग पुलिस प्रशासन के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर इन्हें देशभर में कोरोना संक्रमण फैलाने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। सुन्नी मरकज के गढ़ बरेली में भी तब्लीगी जमात का एक सेंटर सराय खान मोहल्ले में है। मुरादाबाद रीजन कार्यालय के आदेश पर यहां से विभिन्न शहरों में जमाते धर्म प्रचार को जाती हैं। इस बार भी तीन जनवरी को यहां से तीन जमात दूसरे शहरों में नहीं थी। शाहजहांपुर अंटे वाली मस्जिद में बरेली से जमात के 9 लोग गए थे जो 28 मार्च को पैदल और सवारियों का जुगाड़ करके बरेली लौट आए। दूसरी जमात ने बहराइच की घंटाघर मस्जिद में रुककर धर्म का प्रचार किया और यह जमात भी लॉकडाउन में फंस गई। रिसिया ब्लॉक के निविया हुसैनपुर गांव होते हुए यह लोग 30 मार्च को बरेली आ गए। तीसरी जमात में 12 लोग बुलंदशहर गए थे। लॉकडाउन की वजह से इन लोगों की बरेली आने की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। फिलहाल यह लोग बुलंदशहर की हुसैन मस्जिद में रुके हुए हैं। खुफिया अमले की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने शाहजहांपुर और बहराइच से लौटी जमातों के बारे में डीएम को जानकारी दी है। इन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बारे में आग्रह किया गया है। वैसे एहतियात के तौर पर कोतवाली पुलिस ने इन लोगों को इनके घरों में क्वारन्टीन कर दिया है। सभी का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें