फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधार केंद्रों पर व्यवस्था फेल, पहुंच रहे सैकड़ों... हर रोज बन रहे गिने-चुने कार्ड

विज्ञापन
आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
मशीन खराब तो कहीं सेंटर बंद, कतार में लगने को लेकर बढ़ रही तकरार, महीनों से चक्कर काट रहे लोग
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए जिले से लेकर तहसीलों तक में व्यवस्था गड़बड़ा गई है। मशीनें खराब तो कहीं सेंटर बंद पड़े हैं। प्रतिदिन केंद्रों के बाहर उमड़ रहे लोगों में नोकझोंक बढ़ रही है, लेकिन कुछ को छोड़कर अधिकांश लोग परेशान होकर बैरंग लौट जा रहे हैं। अब हालात यह हैं कि कई स्थानों पर एक लाख से दो लाख की आबादी पर महज एक आधार केंद्र ही स्थापित है। यही नहीं कुछ जगह तो पूरी तहसील एक ही आधार केंद्र के हवाले कर दी गई है। इन अव्यवस्थाओं के बावजूद जिम्मेदारों को लोगों के सरोकार से कोई मतलब नहीं है।
जारी होते हैं 30 टोकन, वो भी कार्य नहीं होते पूरे
मीरगंज। विकास खंड में 67 ग्राम पंचायतें हैं। कस्बे की कुल जनसंख्या तीस हजार से अधिक है। पूरे क्षेत्र में कुल दो आधार संशोधन केंद्र बनाए गए हैं। डाकघर एवं बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज पर आधार संशोधन का कार्य किया जा रहा है। कस्बे के रविंद्र, अनिल आदि ने बताया कि दोनों केंद्रों पर केवल 30 तीस टोकन ही दिए जाते हैं, जिसमें वो भी कार्य पूरे नहीं हो पाते हैं। पूरी तहसील क्षेत्र में 275 ग्राम पंचायतें हैं। आबादी के हिसाब से नगर पंचायत में कम से कम पांच आधार संशोधन केंद्र होने चाहिए।
विज्ञापन

एक कंप्यूटर पर एक कर्मचारी तैनात
बहेड़ी। ब्लॉक रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के अंदर आधार संशोधन केंद्र बनाया गया है। इसमें एक कंप्यूटर पर एक ही कर्मचारी तैनात है। एक दिन में करीब 30 आधार कार्ड अपडेट किए जा रहे हैं, जबकि तीन सौ से अधिक लोग केंद्र पर हर रोज पहुंच रहे हैं। टोकन व्यवस्था तो लागू है, लेकिन भीड़ अधिक होने पर व्यवस्था फेल साबित हो रही है।
यहां कोई केंद्र नहीं, भटक रहे लोग
रिठौरा/शेरगढ़/बिशारतगंज। 20 हजार की आबादी वाले नगर पंचायत रिठौरा में आधार कार्ड बनाने व संशोधन के लिए एक भी केंद्र नहीं बनाया गया है। शेरगढ़ के ग्रामीण बहेड़ी और मीरंगज के केंद्रों पर चक्कर काटकर परेशान हो रहे हैं। बिशारतगंज कस्बे में डाकघर के अलावा अन्य कोई आधार अपडेट केंद्र नहीं है।
कैंप लगने से मिल सकती है लोगों को राहत
रामनगर। पोस्ट ऑफिस में हो रहे आधार संशोधन पर हर रोज भीड़ उमड़ रही है। एक कंप्यूटर पर एक ही कर्मचारी तैनात है। डाक बांटने के साथ वह आधार संशोधन भी कर रहा है। भीड़ को देखते हुए चार केंद्र बनाए जाने की मांग लगातार उठ रही है। पोस्ट मास्टर अशोक भास्कर का कहना है कि कैंप लगाकर कुछ दिन आधार संशोधन का काम हो जाए तो भीड़ नहीं लगेगी।
कतार में लगने को लेकर होती है नोकझोंक
शीशगढ़। कस्बे में एक मात्र आधार संशोधन केंद्र बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में है। दो दिसंबर तक के टोकन बांटे जा चुके हैं। एक दिन में मात्र 30 आधार कार्ड ही संशोधन हो पाते हैं। टोकन के लिए ग्रामीण सुबह चार बजे से कतार में खड़े हो जाते हैं, जिसके बाद लोगों में नोकझोंक भी होती है।
यहां 15 दिनों से नहीं हो रहे काम
शाही। कस्बा क्षेत्र में करीब 70 गावों पर एक आधार केंद्र कस्बा स्थित डाकघर में बनाया गया है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में आधार संशोधन का कार्य शुरू हुआ। प्रतिदिन 300 लोग आधार संशोधन कार्य के लिए डाकघर पहुंच रहे हैं। फार्म भरवाने व आधार संशोधन के नाम पर वसूली की शिकायतें भी हो रहीं हैं। भीड़ के हंगामा और आक्रोश के चलते पिछले 15 दिनों से संशोधन का काम ठप पड़ा हुआ है। उप डाकपाल झम्मनलाल का कहना है कि कर्मचारी मिलने के बाद आधार संशोधन का कार्य शुरू कराया जाएगा।
पांच केंद्रों में से एक संचालित
नवाबगंज। यहां पांच आधार कार्ड अपडेट सेंटर निर्धारित किए गए थे। इसमें केनरा बैंक, डाकखाना, बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं। इस समय बैंक ऑफ बड़ौदा में ही अपडेट का कार्य चल रहा है। भारतीय स्टेट बैंक में एक सप्ताह से मशीन खराब पड़ी है। इधर, सेंथल की 20 हजार की आबादी वाले कस्बे में मुख्य मार्ग पर डाकघर के अंदर आधार संशोधन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


डेढ़ लाख की आबादी पर केवल एक आधार केंद्र
आंवला। नगर क्षेत्र में करीब सवा लाख की आबादी शामिल है। यहां एकमात्र डाकघर में आधार पंजीयन व संशोधन का कार्य हो रहा है, जो कि कर्मियों के अभाव में एक माह पूर्व बंद हो गया। इसके अलावा तहसील रोड स्थित बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक की शाखा पर काफी दिनों से बंद आधार केंद्र को अभी कुछ दिनों पहले शुरू किया गया है, लेकिन यहां केवल आधार संशोधन में मोबाइल नंबर व पता संशाेधित का कार्य हो पा रहा है। डाकघर में तैनात पोस्टमास्टर वीर सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए एक दिन में केवल 20 लोगों को ही टोकन दे रहे हैं। संवाद
आधार कार्ड बनवाने व संशोधन संबंधित समस्या में जल्द सुधार कराने का प्रयास किया जाएगा।
- नहने राम, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें