रामनगर/गुलड़िया। आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर की हरप्यारी के साथ ठगों ने घर में अनिष्ट होना बताकर लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषण ठग लिए। महावीर सिंह यादव ने बताया कि छोटे भाई की पत्नी हरप्यारी अपनी बैठक से घर जा रही थीं। रास्ते में एक महिला और पुरुष ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने तांत्रिक विद्या जानने का दावा करते हुए कहा कि उनका बेटा पांच-छह दिन में बीमार पड़ जाएगा। इससे बचने के लिए उन्होंने हरप्यारी से अपने आभूषण उतारकर देने को कहा। उसके बाद झांसे में लेकर हरप्यारी से कानों के कुंडल और चेन उतारकर भाग गए। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि घटना के मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना की सत्यता की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद