फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सफाईकर्मी की गड्ढे में डूबकर मौत

Tue, 09 Jul 2024 07:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के सफाईकर्मी की रेलवे लाइन के किनारे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। सुभाषनगर पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना मिली कि पुलिया के पास रेलवे लाइन के किनारे गड्ढे में शव पड़ा है। मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर उसे निकलवाया। शव की पहचान संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाले अमर सिंह (59) के रूप में हुई। परिजनों को बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक अमर सिंह नगर निगम से जुड़े सफाईकर्मी थे और शराब पीने के आदी थे। लगता है कि नशे की हालत में वह गड्ढे में गिरे और फिर उठ नहीं सके। पोस्टमार्टम में भी डूबने की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें