फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटे के अपहरण की आशंका, कॉल पर मांगी फिरौती

Thu, 10 Sep 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मुड़िया तेली गांव के नन्हेलाल ने बेटे उमाकांत (23) के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी है। उन्होंने उमाकांत पांच अगस्त को चंडीगढ़ में नौकरी के लिए घर से निकला था लेकिन अभी तक वहां नहीं पहुंचा। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। नन्हेलाल को अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने बेटे के अपने पास होने का दावा किया। उसने उमाकांत को छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये की फिरौती मांगी। इस धमकी के बाद नन्हेलाल ने थाना नवाबगंज में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और मोबाइल नंबर के आधार पर पड़ताल कर रही है। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें