फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 850 ग्राम अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। पुलिस ने मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने के आरोपी को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर 850 ग्राम अफीम बरामद की है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह के अनुसार मंगलवार देर रात गश्त के दौरान थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आंवला-बिसौली रोड मनौना गांव के रास्ते पर बाइक सवार को हलका बल प्रयोग करके रोका। तलाशी में आरोपी के पास से अफीम व बाइक बरामद हुई। पूछताछ में वजीरगंज के पेंपल गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह यह अफीम सस्ती कीमत पर खरीदकर यहां महंगे दामों में बेचता है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें