फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाढ़ से गांवों को बचाने के लिए सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र में नदियों के किनारे बसे गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए विभाग ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 एवं 2022 में आई बाढ़ के कारण मीरगंज तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों बाढ़ से प्रभावित हुए थे। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि शासन गांवों में कटान और जलभराव से बचाने के लिए गंभीर है। मीरगंज तहसील क्षेत्र में कई बड़ी नदियां हैं, जिनमें बाढ़ आने से बहगुल नदी किनारे बसे धर्मपुरा, बसई, सुल्तानपुर, दुनका, बिहारीपुर, बफरी अब्दुलनवीपुर प्रभावित हुए थे। इसी तरह रामगंगा नदी से लगे कपूरपुर, तातारपुर, मोहम्मद गंज आदि गांव बाढ़ आने पर जलमग्न हो गए थे। इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने की आशंका जाहिर कर गांवों के कटान और जल भराव से बचाने के लिए सर्वे कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें