जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सर्वे में कई विद्यार्थी भी पंजीकृत हैं। जो पढ़ाई के साथ कोई कार्य कर रहे हैं। लिहाजा, इनके कार्ड नहीं बनाए जा सकते। बता दें कि जिले में पात्र गृहस्थी के 6,89,343 कार्ड और 29,73,360 लाभार्थी हैं। अंत्योदय के 99,365 कार्ड और 3,03,658 लाभार्थी हैं।
29 जुलाई तक होगा राशन वितरण
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को जुलाई के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का सौ फीसदी वितरण न होने की स्थिति में तिथि में विस्तार किया गया है। अब 29 जुलाई तक खाद्यान्न का वितरण होगा, ताकि सभी लाभार्थियों को खाद्यान्न प्राप्त हो सके।