फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक-ले-बाई के लिए हुआ सर्वे, दो जगह चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उद्यमियों की मांग पर बड़ा बाइपास पर ट्रक-ले-बाई के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को मंडलायुक्त के निर्देश पर अधिकारियों और उद्यमियों ने संयुक्त सर्वे कर परसाखेड़ा के पास और फतेहगंज पश्चिमी में स्थान चयनित किया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने झुमका तिराहा के पास मिनी ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की थी, ताकि माल लदे ट्रकों को लंबा सफर तय कर रजऊ परसपुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर तक न जाना करना पड़े। मामले पर मंडलायुक्त ने ट्रक-ले-बाई निर्माण के लिए स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए थे।
शुक्रवार को एसडीएम सदर, संयुक्त आयुक्त उद्योग, एनएचएआई, उद्यमियों ने संयुक्त रूप से झुमका तिराहा के पास जमीन देखी। परसाखेड़ा के पीछे और फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्टरी की ओर एनएचएआई की भूमि चिह्नित की है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए दोनों भूमि प्रस्तावित की है। हालांकि, अभी चिह्नित दो स्थानों में से एक स्थान एनएचएआई की ओर से तय करना है। तकनीकी विशेषज्ञ की टीम इस पर रिपोर्ट देगी। अनुमोदन के बाद प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। प्राप्त बजट से कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें