फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की फरियाद: मुझे मेरे पार्टी के नेताओं से बचाओ, पीछे पड़े हैं बड़े नेता; जताया जान का खतरा

Tue, 23 Aug 2022 02:40 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सुरेश राठौर पत्र में लिखा है कि वह पूरे होशोहवास में यह पत्र लिख रहे हैं। अगर उनके और परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके लिए सौरभ, टिंकू, संतोष साहू और उनका साला सूरज राठौर जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुरेश राठौर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के शेरगढ़ मंडल के प्रभारी और बृज क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग संगठन के निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री सुरेश राठौर ने पार्टी के निवर्तमान विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष से जान का खतरा जताया है। फेसबुक पर अपलोड किए एक पत्र में उन्होंने लिखा है कि तीन दिनों से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन


सुरेश राठौर पत्र में लिखा है कि वह पूरे होशोहवास में यह पत्र लिख रहे हैं। अगर उनके और परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके लिए सौरभ, टिंकू, संतोष साहू और उनका साला सूरज राठौर जिम्मेदार होगा। ये उन्हें तीन दिनों में जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इन लोगों के पीछे भाजपा के बड़े नेताओं का हाथ है जो उनका फोन तक नहीं उठा रहे हैं। सुरेश ने लिखा है कि वह यह पत्र सोशल मीडिया के ही जरिए मुख्यमंत्री को भी भेज रहे है। पत्र वायरल करने के मसले पर कई बार फोन करने के बावजूद सुरेश राठौर से बात नहीं हो सकी।

पत्र को समझें आखिरी संदेश
फेसबुक पर पत्र अपलोड करने के साथ सुरेश राठौर ने लिखा है कि उनके पिता के हत्यारे ही अब उनकी भी हत्या करना चाहते हैं। इसमें बरेली भाजपा के एक निवर्तमान विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल हैं। उन्हें अपनी जान का खतरा है और इस मामले में एसएसपी समेत संबंधित थाने को भी सूचित किया गया है। उन्होंने लिखा है कि इस पत्र कोको ही उनका आखिरी संदेश समझ कर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुझे अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। व्यस्त होने के कारण मैं न फेसबुकदेख पाया हूं, न किसी कार्यकर्ता ने कोई सूचना दी है। पूरे मामले की जानकारी लेकर हाईकमान को स्थिति से अवगत कराया जाएगा। - पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें