फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र को नए फीडर से सप्लाई शुरू

Sat, 15 Jun 2024 06:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र को अब पहले के मुकाबले बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या भी दूर हो जाएगी। शुक्रवार को भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के लिए नए फीडर से आपूर्ति चालू कर दी गई। फीडर का लोकार्पण सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया।
विज्ञापन

भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र को अब तक दोहना उपकेंद्र से आपूर्ति दी जाती थी। इस फीडर की लंबाई 15 किमी और विद्युत भार 5500 किलोवाट से ज्यादा था। इस कारण औद्योगिक क्षेत्र में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या रहती थी। इस समस्या को कई बार उद्योग बंधु की बैठक में भी उठाया गया। समस्या के समाधान के लिए विद्युत निगम ने 11 केवी अभयपुर फीडर बनाया था। इस फीडर को शुक्रवार को भोजीपुरा उपकेंद्र से जोड़ने के बाद आपूर्ति चालू कर दी गई। अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया कि फीडर पर 78 उपभोक्ता हैं। अब औद्योगिक क्षेत्र में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें