फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चीनी मिल ने किसानों का छह माह पुराना भुगतान रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साए किसान थानों का काट रहे चक्कर, विधायक ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
विज्ञापन

हाफिजगंज। ओसवाल चीनी मिल ने किसानों का छह माह पुराना भुगतान रोक दिया है। इससे गुस्साए किसान कार्रवाई के लिए थानों का चक्कर काट रहे हैं। अब कार्रवाई न होता देख विधायक डॉ. एमपी आर्य ने मुख्यमंत्री से पत्र भेजकर शिकायत की है। इधर, किसानों ने भुगतान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव सुड़ियावा के किसान निर्भय कुमार, नोनीराम, ओमपाल, मोहन स्वरूप, संतोष आदि ने बताया कि ओसवाल चीनी मिल पर उनका करोड़ों रुपये का बकाया है। इसकी शिकायत गन्ना समिति सचिव मेघा चतुर्वेदी से की जिन्होंने मिल प्रबंधन के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

किसान निर्भय कुमार ने बताया कि ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 56 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया न मिलने से किसानों को परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें